
x
छग
Mahasamund. महासमुंद। जिले में पुलिस की नियमित वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई सामने आई है। कोमाखान पुलिस ने टेमरी नाका पर जांच के दौरान एक कार से 75 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। रकम के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने नगदी, कार और मोबाइल सहित कुल 85 लाख 10 हजार रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। जानकारी के अनुसार 16 मार्च 2026 को टेमरी नाका में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान Temri Naka पर उड़ीसा के खरियार रोड की ओर से आ रही एक सफेद रंग की Honda Car (क्रमांक OD 05 PB 2122) को पुलिस ने रोककर जांच की।
वाहन में सवार चालक ने अपना नाम Rajendra Mahanand (27 वर्ष) निवासी मुंडापला, थाना बेलपला, जिला बलांगीर (ओडिशा) बताया। वहीं चालक सीट के बगल में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम Mahapragya Jain (47 वर्ष) निवासी वार्ड 02 डेली मार्केट कांटाबांजी, थाना कांटाबांजी, जिला बलांगीर (ओडिशा) बताया। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो बीच की सीट पर रखे नीले रंग के बैग पर शक हुआ। बैग के बारे में पूछताछ करने पर महाप्रज्ञ जैन ने बताया कि उसमें सोना-चांदी के कारोबार से संबंधित नगदी रकम है, जिसे कांटाबांजी से रायपुर ले जाया जा रहा था। उन्होंने दावा किया कि यह रकम रायपुर के मनोहर मका एंड कंपनी और 60 ज्वेलर्स को देने के लिए ले जाई जा रही थी।
पुलिस ने जब बैग की तलाशी ली तो उसके अंदर 500-500 रुपये के नोटों के कुल 150 बंडल मिले। प्रत्येक बंडल में 100 नोट थे। इस तरह बैग में कुल 75 लाख रुपये नकद रखे हुए पाए गए। पुलिस ने नगदी के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 94 के तहत नोटिस जारी किया। हालांकि पूछताछ के दौरान महाप्रज्ञ जैन कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके और उन्होंने लिखित में भी स्वीकार किया कि उनके पास संबंधित कागजात नहीं हैं।
इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार, नगदी और मोबाइल फोन को जब्त कर लिया। जब्त संपत्ति में 75 लाख रुपये नकद, एक होंडा कार जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है तथा एक मोबाइल फोन जिसकी कीमत करीब 10 हजार रुपये है। इस तरह कुल 85 लाख 10 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और नगदी रकम के स्रोत के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। आवश्यक कार्रवाई के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
Tagsमहासमुंदकोमाखान पुलिसटेमरी नाका चेकिंग75 लाख नकद बरामदहोंडा कार जब्तपुलिस कार्रवाई500 रुपये नोट बंडल150 बंडल कैश85 लाख संपत्ति जब्तमहाप्रज्ञ जैनराजेन्द्र महानंदबलांगीर ओडिशाकांटाबांजी व्यापारीरायपुर ज्वेलर्ससोना चांदी कारोबारकैश ट्रांसपोर्टपुलिस जांचBNSS धारा 94 नोटिसदस्तावेज नहींवाहन चेकिंग अभियानमहासमुंद पुलिससंदिग्ध नगदीकार तलाशीपुलिस ऑपरेशनकैश सीजमोबाइल जब्तअपराध जांचआर्थिक जांचरायपुर ले जा रहे थे पैसापुलिस सख्तीअवैध नगदी परिवहनछत्तीसगढ़ खबरमहासमुंद समाचारपुलिस चेकिंगकानून कार्रवाईकार नंबर OD05PB2122टेमरी नाका जांचकैश बरामदगीपुलिस अलर्टMahasamundKomakhan PoliceTemri Naka checking75 lakh cash recoveredHonda car seizedpolice action500 rupee note bundle150 bundles of cash85 lakh property seizedMahapragya JainRajendra MahanandBalangir OdishaKantabanji traderRaipur Jewellersgold and silver businesscash transportpolice investigationBNSS Section 94 noticeno documentsvehicle checking campaignMahasamund Policesuspicious cashcar searchpolice operationcash seizedmobile seizedcrime investigationfinancial investigationwere taking money to Raipurpolice strictnessillegal cash transportationChhattisgarh newsMahasamund newspolice checkinglaw actioncar number OD05PB2122cash recoverypolice alert
Next Story





