छत्तीसगढ़

CG: लाखों के जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 10 जुआरी गिरफ्तार

Shantanu Roy
9 Jun 2026 3:15 PM IST
CG: लाखों के जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 10 जुआरी गिरफ्तार
x
छग
Kabirdham. कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में जुआ और सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बोड़ला थाना और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 10 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कवर्धा के खैरबनाखुर्द गांव में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में कुछ लोग खुले स्थान पर पैसे लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर और एसडीओपी बोड़ला अखिलेश कौशिक के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई और मौके पर दबिश दी गई।

घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से 21,260 रुपये नकद, 8 मोबाइल फोन और 52 पत्तियों की ताश की गड्डी बरामद की है। जब्त की गई कुल सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 92,260 रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है ताकि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि यदि कहीं भी जुआ, सट्टा या अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके और अपराध पर नियंत्रण पाया जा सके। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Tagsकवर्धाजुआ गिरफ्तारबोड़ला थानासाइबर थानाजुआ फड़नकदी जब्तखैरबनाखुर्दपुलिस कार्रवाईछत्तीसगढ़ जुआ अधिनियमअवैध गतिविधिKawardhaGambling arrestedBodla Police StationCyber ​​Police StationGambling DenCash seizedKhairbanakhurdPolice actionChhattisgarh Gambling ActIllegal activityछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story