छत्तीसगढ़
CG: गांजा तस्करी के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Shantanu Roy
2 July 2025 12:04 AM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से गांजा परिवहन में प्रयुक्त होंडा सिटी कार भी जब्त की गई है। मामला थाना नेवई क्षेत्र का है, जहां दिनांक 3 मई 2025 को पुलिस ने बीएसपी गेट मौहारी मरोदा नर्सरी के पास गांजा बेचते हुए दो आरोपियों एम. कामेश राव और यशोदा सिंह को पकड़ा था। उनके कब्जे से कुल 5 किलोग्राम गांजा, एक स्कूटी, इलेक्ट्रॉनिक तराजू समेत ₹78,100 मूल्य का सामान जब्त किया गया था। दोनों को NDPS एक्ट की धारा 20(ख) के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
इस मामले में एक अन्य आरोपी प्रभुनाथ सिंह घटना के समय से फरार था, जिसे 30 जून 2025 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने जप्त गांजा की आपूर्ति होंडा सिटी कार (CG07 LJ 3600) के जरिए की थी। पुलिस ने उक्त कार भी जब्त कर ली है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान:
प्रभुनाथ सिंह, उम्र 45 वर्ष, निवासी मौहारी मरोदा, नेवई।
उक्त कार्रवाई में थाना नेवई प्रभारी निरीक्षक आनंद शुक्ला, सउनि रामचंद्र कंवर, आरक्षक विजय कुर्रे, रवि बिसाई और ओमप्रकाश श्रीवास की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले में अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों की तलाश भी जारी है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





