छत्तीसगढ़

CG के जवान संभालेंगे UP मतदान केंद्रों की सुरक्षा के कमान, CAF की 11 कंपनियां बिलासपुर से रवाना

jantaserishta.com
4 Feb 2022 12:00 AM IST
CG के जवान संभालेंगे UP मतदान केंद्रों की सुरक्षा के कमान, CAF की 11 कंपनियां बिलासपुर से रवाना
x
पढ़े पूरी खबर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्स (CAF) के जवान सुरक्षा देंगे। पहले चरण में 10 फरवरी को मेरठ और आगरा क्षेत्र में होने वाले चुनाव के लिए CAF के 11 कंपनियों के 1050 जवान तैनात रहेंगे। गुरुवार को CAF के DIG की अगुवाई में इन जवानों को बिलासपुर से लेकर स्पेशल ट्रेन से उत्तर प्रदेश रवाना हुई।

उत्तर प्रदेश में चुनाव की तैयारियां चल रही है। आयोग निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए प्रयास में जुटी हुई है। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था का विशेष इंतजाम किया जा रहा है। चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों में केंद्रीय रिजर्व बल के साथ ही दूसरे राज्यों से भी बलों की मांग की गई है।
ट्रेन रवाना होने से पहले DIG एक्का ने जवानों से चर्चा करते हुए उन्हें चुनाव ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमण का ध्यान रखने और सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कोरोना से बचने के लिए गाइडलाइन का पालन करने की नसीहत भी दी। उन्होंने बताया कि CAF 1050 जवानों की ड्यूटी चुनाव के लिए लगाई गई है। गुरुवार को स्पेशल ट्रेन से जवानों को UP के लिए रवाना किया गया। पहले जवान दिल्ली जाएंगे और वहां से पहले चरण में मेरठ और आगरा क्षेत्र में ड्यूटी करेंगे।
उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होना है। जिसमें पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान होगा। इसी तरह 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story