छत्तीसगढ़

CG: स्कूलों को फिर से खोलने का आदेश, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

jantaserishta.com
31 Jan 2022 10:24 PM IST
CG: स्कूलों को फिर से खोलने का आदेश, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश
x
बड़ी खबर

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: कोरोना के मामले कम होने के बाद अब एक बार फिर स्कूलों को खोलने का सिलसिला शुरू हो गया है। कोरोना गाइडलाइन के साथ प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों को संचालित किया जा रहा है। इसी बीच अब गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में स्कूलों को कल से खोला जाएगा। इस संबंध में जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश के मुताबिक एक फरवरी यानी कल से 9वीं से 12वीं कक्षा तक के कक्षाएं संचालित होंगे। वहीं आश्रम और छात्रावासों को खोलने की अनुमति दी गई है। जारी आदेश में यह साफ किया गया है कि सभी संस्थानों में कोरोना गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा।
बता दें कि प्रदेश कोरोना संक्रमण में बीतें कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी दर्ज की गई है। रविवार को जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 2373 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 1744 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 10 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई।.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story