छत्तीसगढ़

CG NEWS: jantaserishta.com पर LIVE देख सकेंगे नए राज्यपाल का शपथ समारोह

Nil dhankar
31 July 2024 8:35 AM IST
CG NEWS: jantaserishta.com पर LIVE देख सकेंगे नए राज्यपाल का शपथ समारोह
x

रायपुर raipur news। प्रदेश के मनोनीत राज्यपाल रमेन डेका Governor Ramen Deka अपनी धर्मपत्नी रानी डेका काकोटी के छत्तीसगढ़ पहुंच चुके हैं। रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्टेट हेंगर में आत्मीय स्वागत किया। नए राज्यपाल रमेन डेका आज सुबह 10.15 बजे राजभवन में प्रदेश के 10वें राज्यपाल के पद की शपथ ग्रहण करेंगे। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा शपथ दिलाएंगे।

chhattisgarh news रायपुर पहुंचने के बाद मनोनीत राज्यपाल डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ विकास के परिदृश्य में तेजी से उभर रहा है। यहां विकास को नये स्तरों पर पहुंचाने हम काम करेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त करने के लिए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद व्यक्त करते हैं। chhattisgarh

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य के बीच फैसिलिटेटर की भूमिका निभाएंगे ताकि प्रदेश का विकास तेजी से हो। उन्होंने कहा कि वे असम और छत्तीसगढ़ के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए भी काम करेंगे। डेका ने कहा कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदेश के विकास को लेकर है।


Next Story