छत्तीसगढ़

CG NEWS: बेटी होने पर महिला के साथ मारपीट, ससुराल वालों ने घर से निकाला

Nilmani Pal
10 July 2024 1:48 AM GMT
CG NEWS: बेटी होने पर महिला के साथ मारपीट, ससुराल वालों ने घर से निकाला
x
पढ़े पूरी खबर

बिलासपुर bilaspur news। शहर में रहने वाली महिला की शादी 18 साल पहले शादी marriage हुई थी। इस बीच रुपयों को लेकर पत्नी को प्रताड़ित किया। बेटी पैदा होने पर मारपीट की। बेटी की ऊंचाई कम होने पर भी ताने मारे। आखिरकार महिला और उसकी बेटी को घर से निकाल दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत महिला थाने में की है। शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

chhattisgarh news शहर में रहने वाली महिला की शादी 2006 में कटनी में रहने वाले कैलाश टहलरमानी Kailash Tahlaramani से हुई थी। महिला ने बताया कि शादी के छह महीने बाद ही पति ने बच्चा पैदा नहीं होने की बात कहते हुए परेशान शुरू कर दिया। साथ ही उसकी झाड़ फूंक कराई । कई बार कहने पर पति उन्हें डाक्टर के पास लेकर गया। वहां बीमारी का पता चलने पर उपचार कराया गया। उपचार के बाद उनकी बेटी हुई। बेटी पैदा होते ही ससुराल वालों ने भी उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। साथ ही व्यवसाय के लिए रुपये मांगना शुरू कर दिया।

महिला किसी तरह अपने ससुराल में रह रही थी। इसी बीच उन्हें पता चला कि पति का किसी और महिला से संबंध है। इसके कारण वह महिला और उसकी बेटी को परेशान करता था। उन्होंने इसकी जानकारी मायके वालों को दी। साथ ही ससुराल में भी इसकी जानकारी दी। उसी दिन पति ने मारपीट कर महिला और उनकी 11 साल की बेटी को घर से निकाल दिया। स्वजन की समझाइश का भी कोई असर नहीं हुआ। पीड़ित की शिकायत महिला थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। chhattisgarh

Next Story