छत्तीसगढ़

CG NEWS: बाइकों की चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

Shantanu Roy
23 Aug 2024 12:19 AM IST
CG NEWS: बाइकों की चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार
x
छग
Mungeli. मुंगेली। सिटी कोतवाली पुलिस ने पांच बाइक के साथ तीन चोरी के आरोपित सहित एटीएम कार्ड लूट के आरोपित को पकड़ा। मामले में आरोपितों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। सिटी कोतवाली पुलिस थाना मुंगेली में प्रार्थी संतोष कुमार पटेल पिता होरीलाल पटेल निवासी परमहंस वार्ड मुंगेली ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि आठ अगस्त को इसकी मोटर साइकिल क्रमांक सीजी दस ईएन 2857 को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर धारा 303 (2) बीएनएस , इसी प्रकार प्रार्थी शशांक पाटकर पिता संतोष पाटकर निवासी शंकर वार्ड मुंगेली ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 31 जुलाई को मोटर साइकिल स्प्लेंडर प्रो क्रमांक सीजी 28 बी 2859 को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 303(2) बीएनएस के तहत जांच विवेचना में ले लिया।

इसी प्रकार प्रार्थी रिजवान मोहम्मद पिता स्व़. शेख सरफुद्दीन (32) निवासी शंकर वार्ड ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 31 जुलाई को मोटर बाइक सुपर स्प्लेण्डर क्रमांक सीजी 28 के 9420 को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 303(2) बीएनएस , प्रार्थी हरीशचंद पटेल पिता रविशंकर पटेल निवासी जवाहर वार्ड मुंगेली ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि आठ जुलाई को रेंजर साइकिल कीमती आठ हजार रुपये को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया। मामले में एसएसपी गिरिजा शंकर जायसवाल एवं एसपी पंकज पटेल व एसडीओपी सालिकराम घृतलहरे के निर्देश पर थाने से अलग-अलग टीम गठित कर रवाना किया गया।

मुखबिर की सूचना पर शिक्षक नगर में घुमते हुए आरोपित शिवकुमार उर्फ पप्पू डहरिया पिता शम्भू डहरिया (35) निवासी माखनबाड़ा मगरपारा चौक बिलासपुर को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान मुंगेली में सभी मोटर साइकिल चोरी में संलिप्त होने की बात स्वीकार कियाग। पूछताछ करने पर तखतपुर, बिलासपुर में चोरी करना बताया तथा साथ ही चोरी की मोटर साइकिल खरीदने वाले आरोपित श्रवण पिता रोहित घृतलहरे (24)निवासी भिलाई, अमोरा थाना जरहागांव, ईश्वर घृतलहरे उर्फ पकला पिता अनुरध घृतलहरे (20) आंगनबाड़ी- दो भिलाई(अमोरा) को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया । साथ ही उनके पास से चोरी की मोटर साइकिल बरामद करने सफलता प्राप्त मिली। पकड़े गए चोरी के आरोपित में शिवकुमार उर्फ पप्पू डहरिया पिता शम्भू डहरिया (35) निवासी माखनबाड़ा मगरपारा चौक बिलासपुर, श्रवण कुमार पिता रोहित घृतलहरे (24) निवासी भिलाई(अमोरा) थाना जरहागांव , ईश्वर घृतलहरे उर्फ पकला पिता अनुरध घृतलहरे (20) आंगनबाड़ी-02भिलाई(अमोरा) शामिल है।
Next Story