छत्तीसगढ़
CG NEWS: नशीले टेबलेट की तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
14 Sept 2024 10:07 PM IST

x
छग
Bhilai. भिलाई। आज अवैध नशीली कैप्सूल बेचने वाले दो आरोपियों को छावनी पुलिस ने धर दबोचा। सीएसपी हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छावनी उप निरीक्षक चेतन सिंह चन्द्राकर की टीम ने मुखबिरों की सूचना पर बैकुण्ठ धाम मैदान में स्थित मंच के पास कैम्प-2 भिलाई से आरोपी मोहम्मद अरमान राईन उर्फ चिल्ली (33 वर्ष)और राजेश सिंह भूमिहार (37 वर्ष) दोनों निवासी भिलाई को अवैध रूप से नशीली कैप्सूल रखकर बिक्री करते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहम्मद अरमान राईन के कब्जे से 720 नग कैप्सूल एवं राजेश सिंह भूमिहार के कब्जे से 352 नग कैप्सूल सहित कुल 1072 नशीली कैप्सूल रेपर सहित जब्त की गई है। आरोपियों के विरूद्ध थाना छावनी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 (सी) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





