
बस्तर bastar news। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने थाना प्रभारियों का तबादला किया था। इस तबादले के तहत लवन थाना प्रभारी केसर पराग बंजारा को पलारी थाना प्रभारी और पलारी थाना प्रभारी शशांक सिंह को लवन का थाना प्रभारी बनाया। Superintendent of Police Vijay Aggarwal
निरीक्षक शशांक सिंह ने 18 सितंबर को लवन थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। नवपदस्थ थाना प्रभारी ने चर्चा के दौरान कहा कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था रखना व असामाजिक गतिविधियों पर लगाम कसने तथा लोगों को न्याय दिलाना पहली प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ- साथ आमजनों की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। क्षेत्र में किसी प्रकार की अवैध गतिविधियां बर्दास्त नहीं की जाएंगी। साथ ही अवैध कार्य में लिप्त लोग बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने आमजनों से पुलिस की सहायता करने की अपील की।





