छत्तीसगढ़

CG NEWS : शोकाकुल परिवार के घर चोरी

Nil dhankar
26 Aug 2024 9:15 AM IST
CG NEWS : शोकाकुल परिवार के घर चोरी
x
छग

बिलासपुर bilaspur news । छोटे भाई के मृत्यु होने की सूचना पर पूरा परिवार गांव में था। इधर, चोर सूनेपन का फायदा उठाते हुए सोने की चेन, टॉप्स समेत 1 लाख का सामान ले गए। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र का है। Sarkanda Police Station

राजकिशोर नगर उर्जा पार्क के पास रहने वाले संजय सिंह सिक्युरिटी एजेंसी चलाते हैं। 19 अगस्त को छोटे भाई की मृत्यु की सूचना मिलने पर वे सुबह 11 बजे परिवार समेत जमशेदपुर के लिए रवाना हो गए।

24 अगस्त को रात 8 बजे घर लौटे, तो देखा कि बाहर लोहे के गेट पर लगा टूटा हुआ है। भीतर सामान बिखरा पड़ा था। मेन गेट का कुंदा टूटा हुआ था। घर में रखी पांचों आलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था। लाकर में रखे सोने की दो चेन, दो जोड़ी कान के टॉप्स, डेल कंपनी का लेपटॉप गायब था। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस जुर्म दर्ज कर छानबीन कर रही है।

Next Story