छत्तीसगढ़

CG News: मृतक के परिजनों को मिली 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

Shantanu Roy
5 Jun 2024 7:52 PM IST
CG News: मृतक के परिजनों को मिली 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता
x
छग
Durg: दुर्ग। कलेक्टर Collector ने दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एच.एस.सी.एल. कालोनी स्टेशन मरोदा वार्ड तहसील एवं जिला दुर्ग निवासी डिबरू आलडा की विगत 14 जनवरी 2023 को आग से जलने से मृत्यु हो गयी थी। इसी प्रकार वार्ड 64 नेवई बस्ती तहसील व जिला दुर्ग निवासी रवि निषाद की विगत 25 सितम्बर 2023 को नदी में डूबने से मृत्यु हो गयी थी। कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. डिबरू आलडा के भाई विश्वनाथ आलडा को एवं स्व. रवि निषाद के पिता छबिलाल निषाद कोे 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Next Story