छत्तीसगढ़

CG NEWS : एक से दो डिग्री तक और आएगी तापमान में गिरावट

Nilmani Pal
20 Jan 2025 7:08 AM IST
CG NEWS : एक से दो डिग्री तक और आएगी तापमान में गिरावट
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम साफ होने से ठंड बढ़ने लगी है। एक बार फिर से न्यूनतम तापमान में गिरावट होने का दौर शुरू होने वाला है। इससे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तक गिरावट हो सकती है। इसके बाद पारा चढ़ सकता है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि आगामी कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है। हालांकि तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा।

बता दें कि पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ रही है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार और राजस्थान समेत उत्तर भारत के राज्यों में ठंड अपना तेवर दिखा रही है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में घने कोहरे का भी अलर्ट जारी किया हुआ है।

इस बीच एक नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से इस सप्ताह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में बात करें मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के मौसम की तो यहां भी ठंड का सितम जारी है।


Next Story