छत्तीसगढ़

CG NEWS: खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौत, दो गंभीर

jantaserishta.com
13 Oct 2026 3:51 PM IST
CG NEWS: खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौत, दो गंभीर
x
छत्तीसगढ़.
बलौदाबाजार: बलौदाबाजार में रायपुर-बलौदा बाजार मार्ग पर देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पलारी थाना क्षेत्र के घोटिया मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल बलौदा बाजार ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं, दो गंभीर घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया।
हादसे में घायल युवकों में कोरासी निवासी हरक धीवर भी शामिल है। बाइक पर उसके साथ दो अन्य युवक भी सवार थे। रात के अंधेरे और तेज रफ्तार के कारण बाइक सवार सड़क किनारे खड़े ट्रक को नहीं देख पाए और सीधे उससे टकरा गए।
थाना प्रभारी प्रियेश जान के मुताबिक, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null