छत्तीसगढ़

CG NEWS: शराब नहीं मिली तो तोड़ दिया दुकान का दरवाजा, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

jantaserishta.com
13 Oct 2026 3:17 PM IST
CG NEWS: शराब नहीं मिली तो तोड़ दिया दुकान का दरवाजा, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
x
छत्तीसगढ़.
जगदलपुर: जगदलपुर में शराब दुकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने शराब मांगने के मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शराब देने से मना करने पर उसने दुकान के मैनेजर और कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के मुताबिक, घटना 10 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10 बजे धरमपुरा स्थित शराब दुकान की है। दुकान बंद होने के बाद मैनेजर कार्यालयीन काम कर रहा था। इसी दौरान राजा ध्रुव (34) वहां पहुंचा और बंद दरवाजे पर लात मारकर उसे तोड़ते हुए अंदर घुस गया। दुकान बंद होने की जानकारी देने के बावजूद आरोपी ने शराब की मांग की।
शराब देने से मना करने पर उसने मैनेजर और अन्य कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने पर उतारू हो गया। घटना के बाद दुकान के मैनेजर ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 429/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(2), 331(4) और 119(1) में केस दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने शिकायतकर्ता और गवाहों के बयान दर्ज किए और अन्य साक्ष्य जुटाए। इसके बाद आरोपी राजा ध्रुव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने घटना में संलिप्तता स्वीकार की।
इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
किसी भी आपराधिक गतिविधि, धमकी, मारपीट या असामाजिक व्यवहार की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने को दें। पुलिस ने कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story