छत्तीसगढ़

CG NEWS: कुसमुंडा खदान में घुसा बारिश का पानी

Shantanu Roy
24 July 2024 3:50 PM GMT
CG NEWS: कुसमुंडा खदान में घुसा बारिश का पानी
x
छग
Korba. कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भारी बारिश की वजह से SECL की कुसमुंडा माइंस में अंदर तक पानी का घुस गया है। इसके वजह से कोयला उत्पादन का काम प्रभावित हुआ है। विस्तार के साथ कुसमुंडा मेगा माइंस से 55 लाख टन कोयला हर साल उत्पादन करने की योजना है। इसलिए बार-बार जमीन अधिग्रहण के अलावा यहां से जुड़ी हुई चुनौतियों को दूर करने की कोशिश की जा रही है। इन सब के बीच यह परियोजना मुश्किल में फंसी हुई है। खबर के अनुसार 2 दिन से हो रही बारिश के कारण माइंस के भीतर पानी घुस गया है। जिससे कामकाज बाधित हो गया है। मिट्टी कटिंग में समस्या हो रही है। खदान क्षेत्र में बड़ी संख्या में मशीन मौजूद हैं। प्रबंधन के सामने सबसे बड़ी चुनौती खदान में घुसे पानी की निकासी के साथ-साथ वहां पर फंसे हुए।


अपने वाहनों और संसाधनों को सुरक्षित रूप से निकाला जाए। बताया जा रहा है कि बुधवार को ही कोयला खनन का कामकाज नहीं होने से करोड़ों का नुकसान हुआ है। जबकि ओवर बर्डन नहीं हटने से दूसरे कामकाज भी बाधित हो गए हैं। मौजूदा घटनाक्रम से अब तक के नुकसान और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए क्या कुछ किया जा रहा है इस बारे में जानकारी नहीं मिली है। कोरबा जिले के गेवरा, दीपका कोल फील्ड्स के आवासीय क्षेत्र में भी पानी घुस गया है। मुख्य मार्ग से लेकर प्रगति नगर कॉलोनी पानी से तरबतर हो गई। SECL कर्मचारियों के मकान के भीतर तक पानी घुस गया। भाजपा पार्षद अरुनीश तिवारी ने क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि समस्या के निराकरण करने के नाम पर करोड़ों खर्च किए गए, लेकिन ईमानदारी नहीं दिखाई गई। वर्तमान में जो तस्वीर बनी हुई है, वह उसी का नतीजा है। इसलिए जांच के साथ दोषियों पर कार्रवाई होना चाहिए।
Next Story