छत्तीसगढ़

CG NEWS : बारिश यूटर्न, दो दिनों तक चेतावनी

Nilmani Pal
4 Oct 2024 3:08 AM GMT
CG NEWS : बारिश यूटर्न, दो दिनों तक चेतावनी
x

रायपुर raipur news । मानसून अब विदाई की ओर अग्रसर है, इसकी वजह से शुक्रवार को राजधानी में बादल आंशिक रूप से छाए रहेंगे और वर्षा के आसार नहीं हैं। लेकिन मौसम विज्ञानियों के अनुसार दो दिनों बाद यानी कि छह अक्टूबर दोबारा से मानसून की गतिविधियाें में बढ़ोतरी होने के आसार बन रहे हैं। chhattisgarh news

वहीं, शुक्रवार को प्रदेश के एक दो स्थानों पर बहुत हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। साथ ही वर्षा का क्षेत्र चरम दक्षिण होने की संभावना बन रही है। chhattisgarh

इसी बीच गुरुवार को दिनभर मौसम राजधानी सहित प्रदेशभर में सामान्य ही रहा और उमस की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रदेश में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक वर्षा रायगढ़ में एक सेमी दर्ज की गई। वहीं, प्रदेश में सर्वाधिक तापमान रायपुर में 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रहा।


Next Story