छत्तीसगढ़

CG NEWS: कैंसर की दवाओं के आयात और कीमतों की जांच, एक मेडिकल स्टोर को नोटिस जारी

jantaserishta.com
14 Oct 2026 10:38 AM IST
CG NEWS: कैंसर की दवाओं के आयात और कीमतों की जांच, एक मेडिकल स्टोर को नोटिस जारी
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: रायपुर के कांपा स्थित मित्तल कैंसर हॉस्पिटल में कैंसररोधी दवाओं के आयात और उनकी कीमतों की जांच की गई। स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश और स्वास्थ्य सचिव व नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के मार्गदर्शन में अस्पताल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान आयातित कैंसररोधी दवाओं से जुड़े मामलों की जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान संबंधित दवाओं के आयात, खरीद-बिक्री और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई। विभाग के अनुसार, प्रकरण से जुड़े दस्तावेजों का परीक्षण किया जा रहा है। जांच में अनियमितता या नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 और लागू नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के तहत कुल 26 मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया। इनमें एक मेडिकल स्टोर में अनियमितता मिलने पर संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। संचालक से स्पष्टीकरण मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विभाग ने दवाओं की गुणवत्ता, वैधता और कीमतों से जुड़े नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया। जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए आगामी दिनों में अन्य संस्थानों का भी निरीक्षण किया जाएगा। कार्रवाई में औषधि निरीक्षक ईश्वरी नारायण सिंह, नीरज साहू, डॉ. सुरेश कुमार साहू और डॉ. टेकचंद धीरहे शामिल रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story