छत्तीसगढ़

CG NEWS: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 1 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

Shantanu Roy
12 Jun 2024 5:55 PM GMT
CG NEWS: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 1 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार
x
छग
Bijapur. बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों ने एक इनामी नक्सली को गिरफ्तार कर लिया तथा दो अन्य ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने भैरमगढ़ एरिया कमेटी के अंतर्गत दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संघ के अध्यक्ष पायकू तेलम (38) को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि तेलम के ऊपर एक लाख रूपए का इनाम है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तेलम को कुटरू थाना क्षेत्र के अंतर्गत पेठा गांव के करीब गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि नक्सली पायकू के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास और अन्य मामले दर्ज हैं।

बुधवार को कुटरू पुलिस ने भैरमगढ़ एरिया जैगुर आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष एक लाख के ईनामी नक्सली को कुटरू के पेठा से पकड़ा। उस पर दो स्थाई वारंट लंबित हैं। पुलिस ने बताया कि जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत बुधवार को कुटरू पुलिस ने ग्राम पेठा से भैरमगढ़ एरिया जैगुर आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष पायकु तेलम (38) निवासी पेठा थाना कुटरू को पकड़ा। पकड़े गये नक्सली पर एक लाख रुपये का ईनाम है। वह वर्ष 2005 से संगठन में सक्रिय है। उस पर 2 स्थाई वारंट लंबित है तथा 10 हजार का इनाम उद्दोषित है। पकड़ा गया ईनामी नक्सली पायकु तेलम कुटरू थाना क्षेत्र के मंगा पेटा भैसाबाड़ा के पास 3 मार्च 2022 को हाईवा वाहन में आगजनी, 31 दिसम्बर 2022 को दरभा निवासी चैतु माड़वी की हत्या, 20 जून 2023 को पाता कुटरू में सहायक आरक्षक संजय बेडज़ा की हत्या व 11 मार्च 2024 को तेलीपेंटा निवासी पुसू तेलम का अपहरण कर हत्या करने की घटना में शामिल था। पकड़े गए नक्सली के विरुद्ध कुटरू थाना में वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।
Next Story