छत्तीसगढ़

CG NEWS: शिशु रोग विशेषज्ञ से की लाखों की ठगी

Shantanu Roy
5 Aug 2024 5:41 PM GMT
CG NEWS: शिशु रोग विशेषज्ञ से की लाखों की ठगी
x
छग
Durg. दुर्ग। दुर्ग जिले के भिलाई में एक शिशु रोग विशेषज्ञ से 14 लाख रुपए की ठगी हुई है। पुणे (महाराष्ट्र) से एक व्यक्ति ने डॉक्टर को फोन कर खुद को मैक्स लाइफ इंश्योरेंस का एजेंट बताया। उसने कहा कि, वो उनकी पुरानी पॉलिसी का पैसा निकलवा देगा। इसके लिए उन्हें नई पॉलिसी लेनी होगी। जब डॉक्टर ठग के झांसे में आ गया, तो उसने उससे 14 लाख 60 हजार 647 रुपए हड़प लिए। भिलाई नगर थाना प्रभारी राजकुमार लहरे ने बताया कि, सेक्टर 10 निवासी डॉ. विकास वर्मा की पावर हाउस नंदिनी रोड में क्लिनिक है। वे शिशु रोग विशेषज्ञ हैं। उन्होंने ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के एजेंट रवि झा से वर्ष 2023 में बात हुई थी।

उसने खुद को पुणे (महाराष्ट्र) का निवासी और मैक्स लाइफ इंश्योरेंस का एजेंट बताया। उन्होंने उससे एक पुराने मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की पॉलिसी के पैसे दिलाने के लिए बात की थी। रवि ने उनका पैसा निकलवा देने का दावा किया था। उसने इसके बदले में उनसे अलग-अलग बीमा पॉलिसी में कुछ निवेश करने को कहा था। इस दौरान उसने बंसल नाम के अपने उच्च अधिकारी से भी उनकी बात कराई थी। उसने अलग-अलग पॉलिसी में 6,45,270 रुपए लगवाने के बाद रवि झा ने कुछ नहीं किया और समय बीत गया। इसके बाद मार्च 2023 में वेद प्रकाश अरोरा से उनकी बात हुई। अरोरा ने उन्हें बताया कि वो एनपीसीआई में सरकार द्वारा नियुक्त हुए हैं और वह प्रार्थी को बीमा पॉलिसी के एवज में पैसा दिलवा देंगे। उन्होंने इसके बादले कुछ सरकारी चार्ज लगने की बात कही।

अरोरा ने डॉ. विकास से कुलभूषण त्यागी और दुर्गा देवी नाम के दो लोगों से बात कराई। उन्होंने डॉक्टर को आरबीआई की तरफ आया है कहकर एक जाली लेटर दिखाया। उससे रकम अपने अकाउंट में ले लिया। इस तरह उन लोगों ने मिलकर डॉक्टर विकास से कुल 14 लाख 60 हजार 647.50 रुपए का फ्रॉड किया। डॉ. विकास ने बताया कि, रवि ने उनसे कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस में 99,275, भारतीय एक्सा लाइफ इंश्योरेंस में 79,999 रुपए, श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस में 90,915, कुजैलिन सविर्सेज प्राइवेट लिमिटेड में 41300, रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कं.लि. में 41,715, आदित्य बिडला हेल्थ डायरेक्ट सीसीए 48,590, निवाबुपा डायरेक्ट बिजनेस 51,336, आदित्य बिड़ला हेल्थ डायरेक्ट सीसीए 99,434, केयर हेल्थ इंश्योरेंस लि. 92,706 रुपए सहित कुल 6,45,270 की बीमा पॉलिसी कराई थी।
Next Story