छत्तीसगढ़

CG NEWS: ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

SHIDDHANT
5 May 2026 10:55 PM IST
CG NEWS: ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
x
छत्तीसगढ़
Raipur रायपुर: पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नमन जग्गी और आयुष जैन के रूप में हुई है। दोनों पर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए सट्टा खिलाने और अवैध रूप से धन अर्जित करने का आरोप है।
पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से मास्टर आईडी, सट्टा पैनल, सट्टा-पट्टी और करोड़ों रुपये के लेनदेन से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क के जरिए बड़े पैमाने पर ऑनलाइन सट्टा कारोबार संचालित किया जा रहा था।
जांच अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में कुछ बड़े सर्राफा कारोबारियों और व्यापारियों के भी आरोपियों से संपर्क में होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अब इन सभी कनेक्शनों की गहन जांच कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में जल्द ही विस्तृत खुलासा किया जाएगा और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। बरामद डिजिटल डेटा और दस्तावेजों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Next Story