CG न्यूज़: अब इस जगह हाथी के घुसने की खबर, मचा हड़कंप

कांकेर: चारामा क्षेत्र में एक बार फिर हाथी आया है, जिससे क्षेत्र के लोगों में अफरा तफरी मची हुई है। एक सप्ताह में हाथी के दूसरे बार नगर में घुसने की खबर है। चारामा वन विभाग के सूत्रों से ज्ञात हुआ कि एक दंतैल हाथी बुधवार की सुबह 6 बजे साल्हेटोला के जंगलों में घुसा है। वन अमला इस पर लगातार नजर बनाई हुए है। इससे पहले मंगलवार की रात लगभग 11 बजे इस हाथी को चारामा में नेशनल हाइवे 30 पर लगभग 15 मिनट हलचल करते देखा गया था। इसके बाद वह चारामा नगर के नाकापारा बस्ती की ओर बढ़ गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





