छत्तीसगढ़

CG NEWS : सड़क हादसे में राजमिस्त्री की मौत

Nilmani Pal
26 Sept 2024 3:20 PM IST
CG NEWS : सड़क हादसे में राजमिस्त्री की मौत
x
छग

कोंडागांव kondagaon news । जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पीपरा डोडरापारा में 2 बाइक में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें कोंडागांव जिला अस्पताल भेजा गया है। Village Pipra Dodrapara

फरसगांव थाना प्रभारी नरेश साहू ने बताया कि ग्राम छिदली निवासी राजमिस्त्री नंदुराम मरकाम अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर प्रशिक्षण के लिए अपने घर से निकला हुआ था कि अचानक पीपरा डोडरापारा के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई।

इस घटना में नंदूराम की जहां मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 2 अन्य युवक घायल हो गए। घायलों को पुलिस की मदद से पहले फरसगांव के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ से उनकी खराब हालत को देखते हुए उन्हें कोंडागाँव जिला अस्पताल भेज दिया गया।

Next Story