छत्तीसगढ़
CG NEWS: जुआरियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
6 Nov 2026 3:04 PM IST

x
छग
Khairagarh. खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में अवैध जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। गंडई थाना पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों जुआ फड़ों से कुल 2 हजार 240 रुपये नकद, ताश की पत्तियां और एक अधजली मोमबत्ती जब्त की है। दोनों मामलों में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई में ग्राम बिरनपुर कला और ग्राम कटंगी में जुआ खेलते चार-चार लोगों को पकड़ा गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गंडई थाना क्षेत्र में जुआ खेलने की शिकायतों और मुखबिर से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस को ग्राम बिरनपुर कला में मुक्तिधाम पुलिया के पास कुछ लोगों द्वारा ताश के पत्तों पर रुपये-पैसे का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर गंडई थाना पुलिस की टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। मौके पर कुछ लोग मोमबत्ती की रोशनी में बैठकर ताश के पत्तों से जुआ खेलते मिले। पुलिस ने घेराबंदी कर चार लोगों को पकड़ लिया।
पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों की पहचान ताम्रध्वज साहू, भानुराम साहू और ठालेश्वर कुमार साहू के रूप में हुई है। तीनों ग्राम बिरनपुर कला के निवासी हैं। चौथे आरोपी की पहचान यशवंत कुमार साहू के रूप में हुई है, जो ग्राम नवागांव, थाना परपोड़ी, जिला बेमेतरा का निवासी बताया गया है। पुलिस ने मौके से जुआ फड़ में रखे कुल 1 हजार 440 रुपये नकद, ताश की 52 पत्तियां और एक अधजली मोमबत्ती जब्त की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मुक्तिधाम पुलिया के पास मोमबत्ती जलाकर ताश के पत्तों पर रुपये-पैसे का दांव लगा रहे थे।
इस मामले में गंडई थाने में अपराध क्रमांक 352/2026 दर्ज किया गया है। चारों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। वहीं, दूसरी कार्रवाई ग्राम कटंगी में की गई। यहां भी पुलिस ने मुक्तिधाम के पास चल रहे जुए के फड़ पर दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से कुल 800 रुपये नकद तथा ताश की 52 पत्तियां जब्त की हैं।
पुलिस के मुताबिक, 6 नवंबर 2026 को गंडई थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक देवसिंह मरकाम अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ अपराध की विवेचना और क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की पतासाजी के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कटंगी स्थित मुक्तिधाम के पास कुछ व्यक्ति ताश के 52 पत्तों पर रुपये-पैसे का दांव लगाकर 'काट पत्ती' नामक हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने गवाहों को साथ लेकर मौके पर पहुंचने की योजना बनाई।
इसके बाद पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई की। मौके पर चार व्यक्ति ताश के पत्तों से जुआ खेलते मिले। पुलिस ने चारों को पकड़कर उनसे नाम-पता पूछा और मौके पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। पकड़े गए आरोपियों में सेवाराम पटेल, पिता बुधराम पटेल, उम्र 37 वर्ष भगवत निर्मलकर, पिता गणेश निर्मलकर, उम्र 32 वर्ष छोटू रजक उर्फ खेमचंद, पिता गिरधारी रजक, उम्र 23 वर्ष और पुनाराम पटेल, पिता महेश पटेल, उम्र 27 वर्ष शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, चारों आरोपी ग्राम कटंगी, थाना गंडई, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के निवासी हैं। पुलिस ने मौके पर आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से कुल 800 रुपये नकद तथा ताश की 52 पत्तियां बरामद कर जब्त की हैं। इस मामले में भी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया। हालांकि, संबंधित अपराध जमानतीय होने के कारण सक्षम जमानतदार प्रस्तुत करने पर उन्हें जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि ग्राम कटंगी में पकड़े गए चारों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है। इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक देवसिंह मरकाम और उनके साथ मौजूद पुलिसकर्मियों की भूमिका रही। इस प्रकार गंडई थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल आठ आरोपियों को पकड़ा है। ग्राम बिरनपुर कला में चार आरोपियों से 1 हजार 440 रुपये और ग्राम कटंगी में चार आरोपियों से 800 रुपये जब्त किए गए। दोनों कार्रवाइयों में कुल 2 हजार 240 रुपये नकद बरामद हुए हैं।
पुलिस के अनुसार, सार्वजनिक स्थानों के आसपास रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलने वालों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है। मुखबिर से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाकर संबंधित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। गंडई थाना पुलिस की इन दोनों कार्रवाइयों में जुआ खेलने के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया अपनाई गई है। पुलिस ने जब्त नकदी और अन्य सामग्री को संबंधित प्रकरणों में शामिल किया है। दोनों मामलों में आगे की विवेचना नियमानुसार की जा रही है।
Next Story





