
x
छग
Chhattisgarh छत्तीसगढ़: जिला पुलिस ने वर्षों से थानों और चौकियों में जप्त कर रखी गई अवैध शराब का विधिसम्मत नष्टीकरण किया है। इस कार्रवाई में लगभग 15,119.976 बल्क लीटर मदिरा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 65 लाख रुपये बताई जा रही है, को नष्ट किया गया।
जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न थाना और चौकी परिसरों में आबकारी एवं अन्य मामलों में जब्त शराब लंबे समय से मलखाना में रखी हुई थी। इसके कारण थानों में जगह की कमी, दुर्गंध और कर्मचारियों एवं आने वाले नागरिकों को असुविधा जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही थीं। स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव की आशंका जताई जा रही थी।
माननीय न्यायालय से अनुमति प्राप्त होने के बाद 480 प्रकरणों में जब्त शराब के नष्टीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई गठित विशेष समिति और संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में पूरी प्रक्रिया के तहत की गई। पुलिस प्रशासन के अनुसार इस नष्टीकरण से थानों में अतिरिक्त स्थान उपलब्ध होगा और कार्यप्रणाली अधिक सुचारु होगी। साथ ही अवैध शराब के खिलाफ चल रही कार्रवाई को और गति मिलेगी।
जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि कानून व्यवस्था को मजबूत रखा जा सके।
Next Story





