छत्तीसगढ़

CG NEWS: पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, दरिंदा गिरफ्तार

Shantanu Roy
8 Oct 2024 3:00 PM GMT
CG NEWS: पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, दरिंदा गिरफ्तार
x
छग
Korba. कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला। महतारी वंदन योजना के रुपए मिलने के बाद पति-पत्नी ने शराब खरीदकर पी। इसके बाद बचे हुए रुपए पति ने रख लिए। पत्नी ने रुपए वापस मांगे, लेकिन पति ने रुपए देने से मना कर दिया। इस वजह से पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इस दौरान पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। मृतका सुन्नी बाई को महतारी वंदन योजना के तहत 1000 रुपए मिले थे। जिसे पति महिपाल धुनुहार उर्फ महिलाल ने बैंक से निकाला। दोनों ने 200 रुपए खर्च कर शराब खरीदी, एक साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद सुन्नी बाई ने बचे हुए 800 रुपए मांगे।


जिस पर पति ने कहा कि सब खर्च हो गए। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पति ने मुक्कों से पत्नी की पिटाई कर दी। पत्नी के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौत हो गई। मामला पसान थाना क्षेत्र का है। मारपीट के बाद पत्नी सुन्नी बाई बेहोश हो गई थी। इसकी सूचना स्थानीय लोगों डायल 112 को दी। डायल 112 के माध्यम से सुन्नी बाई को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पसान पुलिस को अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर शव का पंचनामा कर परिजनों का बयान दर्ज किया है। साथ ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
Next Story