छत्तीसगढ़

CG NEWS: वृद्ध महिला की खाट पर मिली अधजली लाश, फैली सनसनी

Shantanu Roy
26 Aug 2024 5:19 PM GMT
CG NEWS: वृद्ध महिला की खाट पर मिली अधजली लाश, फैली सनसनी
x
छग
Balrampur. बलरामपुर। थाना बलरामपुर क्षेत्र के संतोषी नगर पिपराही में 81 वर्षीय वृद्ध महिला के जिंदा जल जाने का मामला सामने आया है। महिला का नाम पुष्पा पति जीतन मंडल बताया जा रहा है। इस मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व भाजपा सदस्य धीरज सिंह देव को सुबह जब जानकारी मिली कि वृद्ध महिला के घर से धुआं निकल रहा है तत्काल उसके घर पहुंच कर दरवाजे को तोडऩे की लिए कहा। महिला के भतीजे ने दरवाजा तोडक़र अंदर देखा तो वृद्ध महिला खाट पर अधजली हुई पड़ी थी। धीरज सिंह देव ने स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मर्ग कायम किया एवं विवेचना प्रारंभ कर दिया है। पुलिस थाना बलरामपुर प्रभारी प्रमोद रुबिया ने बताया कि घर में बिजली से जलने की आशंका कम है परंतु चिमनी जलाई गई होगी और उसी से आग लगने की आशंका हो सकती है, जबकि घर के बाकी जगहों पर आग नहीं लगी है फिलहाल पुलिस हर पहलुओं पर जांच में जुटी गई है।
Next Story