छत्तीसगढ़

CG NEWS: 20 दिन से नहीं बन रहा मूल निवास प्रमाण पत्र, एक फोन हुआ निराकरण

Shantanu Roy
24 July 2024 3:01 PM GMT
CG NEWS: 20 दिन से नहीं बन रहा मूल निवास प्रमाण पत्र, एक फोन हुआ निराकरण
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी के लोगों की सारी समस्या का समाधान घर बैठे एक फोन कॉल से मिलने लगा है। गोगांव निवासी पंकज सोनी ने 3 जुलाई को मूल निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन किया था, लेकिन अब तक उनका मूल निवास प्रमाण पत्र नहीं बन पाया था, तभी उन्हें जिला प्रशासन द्वारा शुरु किये गये जन समस्या निवारण कॉल सेंटर से समस्या का निराकरण होने की जानकारी मिली, तत्काल उन्होंने कॉल सेंटर में फोन किया और अपनी शिकायत दर्ज कराई। संबंधित विभाग में उनके
शिकायत
को निराकरण करने भेजा गया। इसके बाद उनके आवेदन का निराकरण किया गया। समस्या का घंटे भर में निराकरण होने पर आवेदक श्री सोनी ने प्रसन्नता जताते हुए कहा यह बहुत ही सुंदर बात है कि मेरी समस्या का जल्द समाधान हो गया। इसके लिए जिला प्रशासन बधाई के पात्र है, उन्होंने ऐसी सुविधा शुरू किए जाने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया। जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर के इन नबरों पर 9977222564 ,9977222574, 9977222584, 9977222594 फोन कर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं।
Next Story