छत्तीसगढ़

CG NEWS: देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर डिप्टी CM विजय शर्मा ने दिया बड़ा बयान

Shantanu Roy
17 Aug 2024 6:08 PM GMT
CG NEWS: देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर डिप्टी CM विजय शर्मा ने दिया बड़ा बयान
x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को दिनभर के हाईवोल्टेज सियासी ड्रामे के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी की। उनकी गिरफ्तारी पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, विधायक देवेंद्र यादव पुलिस को सहयोग नहीं कर रहे थे। इस वजह से उन्हें गिरफ्तार करना पड़ा है। इस घटना में कोई भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। देवेंद्र यादव ने गिरफ्तारी के दौरान सफेद झंडा का सहारा लिया है। वो समाज विशेष को गिरफ्तारी से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। किसी भी प्रकार की दुर्भावना से कार्रवाई नहीं की गई है। मैं प्रदेश में सभी से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं।


उल्लेखनीय है कि, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, बलौदाबाजार हिंसा मामले में पुलिस लगातार दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई कर रही है। जबकि, BJP नेता सनम जांगड़े की भूमिका पूरे कार्यक्रम में रही। इसके बावजूद भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मामले में देवेंद्र यादव की कोई भूमिका नहीं थी फिर भी उन्हें गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि, पुलिस राजनीतिक दबाव में कार्रवाई न करे। इस मामले में हम विधिक सलाह ले रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी को लेकर हम राजनीतिक लड़ाई भी लड़ेंगे।बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। सुबह से ही बलौदाबाजार पुलिस की टीम विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार करने पहुंची थी। गिरफ्तारी से पहले ही युवा कांग्रेस का प्रदर्शन चल रहा है। सभी जिलों में युवा कांग्रेस ने गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला फूंका फूंका।
Next Story