छत्तीसगढ़

CG NEWS : सुसाइड की कोशिश करने वाले व्यवसायी की मौत

Nilmani Pal
28 Sept 2024 9:52 AM IST
CG NEWS : सुसाइड की कोशिश करने वाले व्यवसायी की मौत
x
छग

बिलासपुर। ठेकेदारी का व्यवसाय करने वाले युवक ने 10 दिन पहले घर में फांसी लगाई थी। परिजन ने फंदा काटकर उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम रेलडबरी निवासी शुभम पटेल (23 वर्ष) एनटीपीसी में रेलवे से जुड़े कार्य में ठेकेदारी का व्यवसाय करता था।

10 दिन पहले उसने घर में खुदकुशी करने फांसी लगाई। परिजन की नजर पड़ी तो फंदा काटकर उसे बचाया और मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसका इलाज चल रहा था। शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजन के मुताबिक शुभम कुछ दिनों से परेशान था, लेकिन पूछने पर भी उसने वजह नहीं बताई। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर रही है।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए JANTASERISHTA .COM पर।

Next Story