छत्तीसगढ़
CG News: सोशल मीडिया में युवती से की दोस्ती, फिर धीरे-धीरे किया रेप
Shantanu Roy
17 Jun 2024 12:00 AM IST

x
छग
Surguja. सरगुजा। सरगुजा जिले में एक युवक ने सोशल मीडिया के जरिए युवती से दोस्ती की। रामगढ़ घुमाने के बहाने उसके घर पहुंचा और शादी का झांसा देकर रेप किया। ऐसे ही 2 साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। जब युवती प्रेग्नेंट हुई, तो उसका गर्भपात करवा दिया। शादी करने से भी इंकार कर दिया। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, दरिमा थाना क्षेत्र निवासी अभय सिंह (25) की दोस्ती दो साल पहले साल 2022 में उदयपुर थाना क्षेत्र की युवती से सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी।
दोनों एक-दूसरे से मोबाइल पर बात करने लगे। अभय सिंह ने 10 अप्रैल 2022 को रामगढ़ घुमाने ले जाने के लिए कहा और उसे लेकर के लिए उसके रूम में पहुंचा। अभय सिंह ने शादी का झांसा देकर युवती से रेप किया। आरोपी लगातार युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा। जिससे युवती प्रेग्नेंट हो गई, तो युवक ने उसका अबॉर्शन भी करा दिया। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो अभय सिंह ने शादी से इंकार कर दिया। युवती ने उदयपुर थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी अभय सिंह को दरिमा से गिरफ्तार किया है। उसे जेल भेज दिया गया है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





