छत्तीसगढ़

CG NEWS: जमीन विवाद में डंडों से हमला, भतीजे की मौत

Shantanu Roy
14 July 2025 12:00 AM IST
CG NEWS: जमीन विवाद में डंडों से हमला, भतीजे की मौत
x
छग
Balrampur. बलरामपुर। बलरामपुर जिले के जोकापाठ में जमीन विवाद को लेकर बड़े भाई और उसके दो बेटों ने छोटे भाई के परिवार पर हमला कर दिया और डंडे से मारपीट की। मारपीट में घायल भतीजे की इलाज के दौरान मौत हो गई। मारपीट में मृतक के पिता और मां को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर पिता और उसके दो बेटों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, जोकापाट निवासी मंगरा कोरवा का सगे भाई सोमरा कोरवा के साथ पुस्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 07 जुलाई को मंगरा कोरवा अपनी पत्नी फदारी और बेटा नवला के साथ खेतों में काम करने गया था। जब तीनों वापस लौटे तो सोमरा कोरवा और उसके दो बेटों फुटू कोरवा और प्रभेस कोरवा ने जमीन विवाद को लेकर गाली-गलौज करते हुए डंडों से मारपीट की।

मारपीट में मंगरा के कंधे और हाथ, पैरों में चोटें आईं। फदारी और नवला के सिर पर लाठी के वार से चोटें आईं। नवला के सिर में गंभीर चोट आने के कारण वह चलने-फिरने में भी असमर्थ हो गया। उसका गांव में ही इलाज कराया जा रहा था। 10 जुलाई को नवला कोरवा की मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नवला कोरवा की मौत सिर पर गंभीर चौट आने के कारण होना बताया गया। मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने मामले में धारा 296, 351(2)ए 115(2), 3(5),103(1) BNS के तहत अपराध दर्ज किया। शंकरगढ़ पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सोमरा पहाड़ी कोरवा (47 वर्ष) और उसके दोनों बेटों फुटू हाड़ी कोरवा (19 वर्ष) और प्रभेस पहाड़ी कोरवा (28 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दिया है।
Next Story