छत्तीसगढ़

CG NEWS: विवाहिता से की अभद्रता, आरोपी गिरफ्तार

Harrison
14 July 2024 12:19 AM IST
CG NEWS: विवाहिता से की अभद्रता, आरोपी गिरफ्तार
x
Raigarh रायगढ़ । छाल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में विवाहित महिला को गलत नीयत से देखने और अश्लील बातें करने के मामले में एक आरोपी युवक को हिरासत में लेते हुए कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता Indian Penal Code की धारा 296, 351(2), 74, 75(2) के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर प्रार्थियां ने पुलिस को अपनी रिपोर्ट में बताया है कि घटना के दिन सुबह करीब 9 बजे आरोपी युवक उसके घर के पास आया। इस दौरान आरोपी ने महिला से अभद्रता की। महिला ने बताया कि इससे पहले भी आरोपी उसके साथ इस तरह का कृत्य कर चुका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी बजराज सारथी (50) को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

खबर पर अपडेट जारी है...
Next Story