छत्तीसगढ़

CG News: गाय के साथ अप्राकृतिक सेक्स करने वाला दरिंदा गिरफ्तार

Shantanu Roy
2 July 2024 10:03 PM IST
CG News: गाय के साथ अप्राकृतिक सेक्स करने वाला दरिंदा गिरफ्तार
x
छग
Dongargarh. डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ की धर्म नगरी डोंगरगढ़ में गाय से रेप cow rape का मामला सामने आया है। आरोपी सोमवार की रात गांव के चौक में गाय से दुष्कर्म कर रहा था, जिसे कुछ ग्रामीणों देख लिया। पकड़े जाने के डर से आरोपी भागने लगा, जिससे उसके पैर में चोट भी लगी। मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है। आरोपी का नाम टंकेश्वर कंवर बताया जा रहा है। पूरा मामला पास ही स्थित दुकान के CCTV कैमरे में कैद हो गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता डोंगरगढ़ थाने पहुंचे।

कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी टंकेश्वर कंवर को गिरफ्तार किया। बजरंग दल के जिला सह संयोजक हनी गुप्ता ने कहा कि सुबह सूचना मिली की गांव के युवक ने गाय से कुकृत्य किया है। आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकी आगे कोई भी ऐसी हरकत करने से डरे। डोंगरगढ़ SDOP आशीष कुंजाम ने कहा कि आरोपी की उम्र 25 साल है। पशु क्रूरता अधिनियम के साथ अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Next Story