छत्तीसगढ़
CG NEWS: सूने मकान से चोरी करने वाले 2 शतिर चोर गिरफ्तार
Shantanu Roy
9 Sept 2024 11:09 PM IST

x
छग
Jashpur. जशपुर। शहर में हाल ही में चोरी के आरोप में गिरफ्तार किए गए चोरों की कहानी ने सबको हैरत में डाल दिया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने एक नाबालिग समेत चार चोरों को पकड़ा है, जिनके कारनामे चर्चा का विषय बने हुए हैं। गिरफ्तार किए गए एक चोर ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया कि वह चोरी किए हुए साबुन का इस्तेमाल करता था, जिससे उसकी त्वचा पहले से गोरी हो गई। उसने यह भी बताया कि वह चोरी के कपड़े पहनता था और चोरी के बॉडी स्प्रे (डियो) का भी नियमित रूप से इस्तेमाल करता था।
चोर ने पुलिस के सामने वादा किया कि वह जेल से रिहा होने के बाद मेहनत-मजदूरी करके पैसे कमाएगा और खुद के पैसे से डियो खरीदेगा। इस घटना में शामिल एक और चोर अपनी रैप गायकी के लिए मशहूर है। गिरफ्तार होने के बाद उसने पुलिस के सामने रैप सॉन्ग गाकर अपना टैलेंट भी दिखाया, जिससे वहां मौजूद सभी पुलिसकर्मी हैरान हो गए। सिटी कोतवाली पुलिस के मुताबिक इन चोरों का समूह कई दिनों से शहर में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने चोरी के सामान सहित आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





