छत्तीसगढ़

CG: हत्या कर नदी में फेंकी गई लाश

Nilmani Pal
1 Aug 2024 12:06 PM IST
CG: हत्या कर नदी में फेंकी गई लाश
x
छग

बलरामपुर Balrampur News । जिले के कोल्हुआ गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब हिरिया नदी में बहकर एक अज्ञात व्यक्ति की लाश आई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला वाड्रफनगर चौकी का है. बताया जा रहा है कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं. Balrampur

chhattisgarh news जानकारी के अनुसार आज सुबह कोल्हुआ गांव ग्रामीण हर रोज की तरह नदी की ओर गए हुए थे. इस दौरान उन्होंने नदी में बहकर आए किनारे पर आए शव को देखा. इस पर उन्होंने तुरंत गांव के सरपंच को सूचित किया, जिन्होंने पुलिस को जानकारी दी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है. मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं, जिससे यह प्रतीत होता है कि मृतक पर लाठी-डंडे जैसे किसी वस्तु से हमला किया गया है. प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. chhattisgarh

पूरे मामले में चौकी प्रभारी डाकेश्वर सिंह ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंच गई है. शव को पीएम के लिए लाया जा रहा है. वहीं शव का अभी तक शिनाख्त नहीं हो सका है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और मृतक नदी तक कैसे पहुंचा इसकी पूरी जानकारी जुटाने में पुलिस लगी है.

Next Story