छत्तीसगढ़

CG Murder: पूर्व सरपंच की हत्या करने वाले दो हत्यारे गिरफ्तार

Shantanu Roy
23 Jun 2024 11:33 PM IST
CG Murder: पूर्व सरपंच की हत्या करने वाले दो हत्यारे गिरफ्तार
x
छग
Dantewada. दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा के किरंदुल थाना अंतर्गत हिरोली में पूर्व सरपंच नंदा राम की हत्या में पुलिस ने शनिवार को दो आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन में इस वारदात में सफलता हेतु किरंदुल पुलिस का जांच दल गठित किया गया था। पुलिस द्वारा घटना में सफलता हासिल करने हेतु मुखबिर का सहारा लिया गया। पुलिस द्वारा घटना की गहन जांच की गई। इसके फलस्वरुप भूमा कड़ती एवं बुधराम तामो को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने पुलिस को जानकारी में बताया कि
गांव में पंडुम मनाया
जा रहा था।

इसी दौरान पूर्व सरपंच नंदराम से उनका किसी मुद्दे पर विवाद हो गया था। विवाद इतना बड़ा कि दोनों ने दोनों आरोपियों ने मृतक को जान से मारने की योजना बना ली। पंडुम समाप्त होने के उपरांत नंदराम घर जा रहा था। दोनों आरोपियों द्वारा सफेद गमछे से मृतक के गले को कसकर दबा दिया गया। इसके उपरांत उसे घसीटते हुए झाडिय़ां तक ले गए। जहां उसके चेहरे और नाजुक अंगों पर अनेक वार किए गए। जिससे उसने दम तोड़ दिया। घटना के उपरांत मृतक के शव को झाडिय़ां में छिपा दिया गया। दोनों आरोपियों ने हत्या का अपराध स्वीकार किया। पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त गमछा और अन्य हथियार भी बरामद कर लिए गये। पुलिस द्वारा आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया।
Next Story