छत्तीसगढ़
CG: लेन-देन के विवाद में हत्या, आरोपी कृपाल सिंह को उम्रकैद की सजा
Shantanu Roy
22 July 2025 11:17 PM IST

x
छग
Gaurela-Pendra-Marwahi. गौरेला-पेंड्रा-मारवाही। जिले में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए हत्या के एक मामले में अदालत ने आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। मंगलवार को पेंड्रारोड की एडीजे कोर्ट (द्वितीय) की न्यायाधीश एकता अग्रवाल ने 27 वर्षीय आरोपी कृपाल सिंह आर्मो को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत दोषी मानते हुए आजीवन कारावास और 500 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा न करने की स्थिति में उसे अतिरिक्त दो महीने की जेल भुगतनी होगी। घटना 30 जून 2024 की है।
जब आरोपी कृपाल सिंह और मृतक चौहान सिंह के बीच किसी पैसों के लेन-देन को लेकर सुबह विवाद हुआ था। शाम करीब 5 बजे गांववालों ने चौहान सिंह को उसके घर के आंगन में खून से लथपथ हालत में देखा। उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर सरपंच के माध्यम से पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभ में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि कृपाल सिंह ने लोहे की रॉड से सिर पर हमला कर चौहान सिंह की हत्या कर दी थी। पुलिस ने तत्परता से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायिक प्रक्रिया के बाद अब अदालत ने उसे दोषी ठहराकर सजा सुनाई है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





