छत्तीसगढ़
CG मर्डर केस, 12 आरोपियों को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम
jantaserishta.com
18 Sept 2024 1:40 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 2 वर्ष पूर्व हुए हत्याकांड से जुड़े 12 आरोपियों को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. यह घटना कोतवाली थाना के अंतर्गत आने वाले सीतामढ़ी के कुंजनगर की है. 25 अगस्त 2022 की रात को हुए इस हत्याकांड में एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने एक युवक के घर में घुसकर उस पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया था.
इस हमले में गंभीर रूप से घायल कृष्ण यादव की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसके छोटे भाई को गंभीर चोटें आई थीं. जिला न्यायालय ने हत्या में शामिल दो नाबालिग आरोपियों को रिहा कर दिया है, जबकि बाकी 12 आरोपियों को उम्रकैद की सजा दी गई है. मामले की सुनवाई के दौरान बस्तीवासी बड़ी संख्या में न्यायालय परिसर में उपस्थित थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





