छत्तीसगढ़

CG: नगर पालिका अध्यक्ष ने गाया देशभक्ति गीत, देखें VIDEO...

Shantanu Roy
9 March 2025 9:04 PM IST
CG: नगर पालिका अध्यक्ष ने गाया देशभक्ति गीत, देखें VIDEO...
x
छग
Raipur. रायपुर। आरंग नगर पालिका परिषद में छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पहली बार भाजपा का अध्यक्ष निर्वाचित हुआ, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस ऐतिहासिक मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने शपथ ग्रहण के बाद देशभक्ति गीत गाय, वहीं आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने मंच पर फाग गीत पर झूमकर अपनी खुशी जाहिर की। उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि रविवार को हुए
शपथ ग्रहण
समारोह में डॉ. संदीप जैन और सभी 17 वार्डों के नवनिर्वाचित पार्षदों को नगर पालिका की प्रशासक IAS अनुपमा आनंद ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने की।




बता दें कि रविवार को हुए शपथ ग्रहण समारोह में डॉ. संदीप जैन और सभी 17 वार्डों के नवनिर्वाचित पार्षदों को नगर पालिका की प्रशासक IAS अनुपमा आनंद ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने की। समारोह के दौरान भाजपा की ऐतिहासिक जीत की खुशी में आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब भी झूम उठे। उन्होंने मंच पर फाग गीत पर जमकर ठुमके लगाए।

उनके डांस को देखकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन सहित अन्य भाजपा पार्षद और पदाधिकारी भी खुद को रोक नहीं पाए और मंच पर जमकर नाचे। भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए यह ऐतिहासिक क्षण था, क्योंकि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पहली बार आरंग नगर पालिका में भाजपा का अध्यक्ष निर्वाचित हुआ है। इस जीत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। समारोह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष का देशभक्ति गीत और विधायक का डांस चर्चा का विषय बना हुआ है।
Next Story