छत्तीसगढ़

CG नगरीय निकाय चुनाव: अब तक कितने उम्मीदवारों ने दाखिल किए पर्चे? जानें पूरा अपडेट

jantaserishta.com
27 Jan 2025 10:34 PM IST
CG नगरीय निकाय चुनाव: अब तक कितने उम्मीदवारों ने दाखिल किए पर्चे? जानें पूरा अपडेट
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: रायपुर जिले में नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव के लिए नामांकन का अंतिम दिन कल यानी मंगलवार है. आज तक विभिन्न नगरीय निकायों में कुल 25 नामांकन फार्म जमा किए गए हैं. इनमें नगर पालिका निगम रायपुर, नगर पालिका परिषद आरंग, गोबरा नवापारा, तिल्दा, मंदिर हसौद, अभनपुर, कूरा, माना कैम्प, खरोरा, समोदा और चंदखुरी शामिल हैं.
बता दें कि रायपुर जिले के 11 नगरीय निकायों में कुल 240 पार्षद पदों के लिए नामांकन दाखिल किए जाने हैं, जिसमें से अब तक केवल 42 नामांकन भरे गए हैं.
जानिए कहां भरे गए कितने नामांकन
नगरपालिका निगम रायपुर के 70 वार्डों में आज 7 नामांकन दाखिल किए गए हैं, कुल 14 नामांकन भरे जा चुके हैं.
नगरपालिका परिषद आरंग के 17 वार्ड में आज 4 नामांकन दाखिल किए गए हैं, अब तक कुल 5 नामांकन हो चुके हैं.
नगरपालिका परिषद गोबरा नवापारा के 21 वार्ड में 2 नामांकन दाखिल हो चुके हैं.
नगरपालिका परिषद तिल्दा के 22 वार्ड में अब तक 7 नामांकन प्राप्त हो चुके हैं.
नगरपालिका परिषद मंदिर हसौद के 20 वार्ड में 2 नामांकन दाखिल हुए हैं.
नगरपालिका परिषद अभनपुर के 15 वार्ड में 2 नामांकन भरे गए हैं.
नगर पंचायत कूरा के 15 वार्ड में 2 नामांकन दाखिल किए गए हैं.
नगर पंचायत माना कैम्प के 15 वार्ड में 1 नामांकन प्राप्त हुआ है.
नगर पंचायत खरोरा के 15 वार्ड में 2 नामांकन दाखिल हुए हैं.
नगर पंचायत समोदा के 15 वार्ड में 3 नामांकन प्राप्त हुए हैं.
नगर पंचायत चंदखुरी के 15 वार्ड में 2 नामांकन दाखिल किए गए हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story