
x
छग
Mungeli. मुंगेली। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में मुंगेली पुलिस द्वारा चलाए गए "ऑपरेशन तलाश" को बड़ी सफलता मिली है। अभियान के तहत 46 गुमशुदा व्यक्तियों को तलाश कर सकुशल उनके परिजनों से मिलाया गया। इनमें 02 बालक, 04 बालिकाएं, 29 महिलाएं और 11 पुरुष शामिल हैं।
परिजनों की आंखों में लौटी चमक
गुमशुदा परिजनों की बरामदगी के बाद जब पुलिस ने उन्हें परिवार वालों के हवाले किया, तो परिजनों की आंखों में आंसू और चेहरों पर मुस्कान लौट आई। उन्होंने पुलिस के प्रयासों की सराहना की और आभार जताया।
राज्य और बाहर से मिले लापता लोग
अभियान के दौरान मुंगेली जिले से लापता हुए लोगों को छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों के अलावा तेलंगाना, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, राजस्थान जैसे राज्यों से तलाशा गया।
1 जून से 30 जून तक चला विशेष अभियान
"ऑपरेशन तलाश" को 1 जून से 30 जून 2025 तक जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों द्वारा गंभीरता से चलाया गया। लगातार सर्विलांस, साक्षात्कार, लोकल इंटेलिजेंस और सूचना तंत्र की मदद से गुमशुदा व्यक्तियों का पता लगाया गया।
पुलिस अधीक्षक ने दिए थे निर्देश
एसपी भोजराम पटेल ने सभी थानों को निर्देश दिए थे कि महिलाओं, बच्चों और गुम इंसानों के मामलों को शीघ्रता से सुलझाया जाए। इसी के चलते पूरे जिले में यह अभियान तीव्र गति से चलाया गया और इसका सुखद परिणाम सामने आया।
Tagsऑपरेशन तलाशमुंगेली पुलिस गुमशुदगी46 गुम इंसान बरामदबालिका बरामदगी मुंगेलीBhojram Patel IPSChhattisgarh Police SuccessLost and Found Campaign CGOperation Talash Newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





