छत्तीसगढ़

CG: मानसूनी बारिश होने की संभावना, उमस से मिलेगी राहत

Admin2
16 July 2021 3:01 PM IST
CG: मानसूनी बारिश होने की संभावना, उमस से मिलेगी राहत
x

फाइल फोटो 

रायपुर सहित प्रदेशवासियों को शनिवार से बढ़ती गर्मी व उमस से राहत मिलने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार, हवा की दिशा बदलेगी और 17 जुलाई से प्रदेश भर में मानसूनी बारिश होने की संभावना है। अभी हवा की दिशा दक्षिण पूर्व होने की वजह से अच्छी बारिश नहीं हो पा रही है। इसकी वजह से इन दिनों गर्मी व उमस ही बढ़ रही है। साथ ही अधिकतम तापमान भी बढ़ा है।

रायपुर में गुरुवार ओ अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि, शनिवार को बारिश होने के बाद लोगों को गर्मी और उमस से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।

Next Story