छत्तीसगढ़
CG: नाबालिग चचेरे भाई की गला काटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
14 Feb 2026 9:34 PM IST

x
छग
Surajpur. सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के ग्राम मोहरा में जमीन विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। यहां 11 फरवरी की शाम लगभग 5 बजे एक नाबालिग लालसाय की गला काटकर हत्या कर दी गई। मृतक का शव गहुआ भादा जंगल में मिला। हत्या की जानकारी नाबालिग के मामा को आरोपी ने स्वयं फोन कर दी थी। पुलिस ने आरोपी देवसाय पंडो (28 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यह घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, 11 फरवरी को लालसाय का मोबाइल उसके मामा मंगलसाय को किसी अज्ञात व्यक्ति से कॉल आया जिसमें बताया गया कि लालसाय की हत्या कर दी गई है और उसका शव गहुआ भादा जंगल में पड़ा है। यह सूचना मिलने पर मंगलसाय ने लालसाय के पिता मंगलू पंडो को सूचित किया। परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका मोबाइल लगातार बंद मिला। देर शाम तक शव नहीं मिला और अंधेरा होने पर परिवार लौट गया। 12 फरवरी को परिजनों ने पुनः लालसाय की तलाश की। इसी दौरान उन्हें गहुआ भादा जंगल में पगडंडी के पास उसका शव मिला। नाबालिग का गला कटा हुआ था और शरीर पर चोट के निशान भी थे। इसकी सूचना तुरंत प्रेमनगर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सूरजपुर एएसपी योगेश देवांगन ने बताया कि हत्या की जांच में पता चला कि मृतक लालसाय का जमीन बंटवारे को लेकर अपने बड़े पिता के लड़के देवसाय पंडो से विवाद चल रहा था। पुलिस ने संदेही देवसाय को हिरासत में लिया और पूछताछ में उसने हत्या करना स्वीकार किया। एएसपी देवांगन के अनुसार, घटना के समय लालसाय घर में अकेला था। पिता बाजार गए थे और मां नहाने गई हुई थी। आरोपी और लालसाय के बीच विवाद बढ़ा। इसी दौरान आरोपी ने लालसाय को 3 वर्षीय बच्चे को नहलाने के बहाने नदी के पास ले गया। आरोपी ने अपने पास टांगी रखी थी और नहलाने के बाद लालसाय से विवाद बढ़ने पर उसे भादा जंगल में ले जाकर टांगी से वार कर दिया। लालसाय वहां से भागने की कोशिश में गहुआ भादा में गिर गया, तब आरोपी ने पुनः टांगी से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने लालसाय के मोबाइल से उसके मामा को कॉल कर हत्या की जानकारी दी और मोबाइल व सिम जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया और उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एएसपी योगेश देवांगन ने बताया कि इस घटना की जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना ने स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश पैदा कर दिया है। पुलिस ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जा रही है। प्रशासन ने परिवार को मानसिक सहारा देने और सुरक्षा के प्रबंध करने का आश्वासन दिया है।
Tagsसूरजपुरनाबालिग हत्याजमीन विवादमोहरा ग्रामप्रेमनगर थानालालसायदेवसाय पंडोगला काटकर हत्यापुलिस गिरफ्तारीपोस्टमार्टमअपराधअपराधी जेल मेंSurajpurminor murderland disputeMohra villagePremnagar police stationLalsaiDevsai Pandumurder by slitting throatpolice arrestpost-mortemcrimecriminal in jailछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





