
x
छग
Rajnandgaon. राजनांदगांव। जिले में शादी के नाम पर ठगी करने वाले “मैरिज ब्यूरो” गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बसंतपुर थाना पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब तक कुल पांच आरोपी पकड़े जा चुके हैं। पुलिस ने नए आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह “लव लाइफ रिश्ते मैरिज ब्यूरो” के नाम से फर्जी कार्यालय संचालित कर रहा था। आरोपी इंटरनेट से लड़कियों की आकर्षक तस्वीरें डाउनलोड कर फर्जी प्रोफाइल तैयार करते थे और इन्हें शादी के इच्छुक युवकों को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजते थे।
इसके बाद आरोपी युवकों को झांसे में लेकर उनसे रजिस्ट्रेशन फीस, विभिन्न पैकेज और तथाकथित ‘फैमिली मीटिंग’ के नाम पर मोटी रकम वसूलते थे। इस तरह गिरोह सुनियोजित तरीके से लोगों को धोखा देकर लाखों रुपये की ठगी कर रहा था। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के बैंक खातों का एक साल का स्टेटमेंट खंगाला, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ। दस्तावेजों के अनुसार गिरोह ने अलग-अलग लोगों से कुल 37 लाख 69 हजार रुपये का लेन-देन किया है। पुलिस अब उन पीड़ितों की पहचान कर रही है, जिन्होंने अब तक शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
इस कार्रवाई में पुलिस ने जिन तीन नए आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें ताम्रध्वज मानिकपुरी (23 वर्ष), निवासी पाण्डातराई जिला कबीरधाम, सियाराम साहू (23 वर्ष), निवासी ग्राम जंगलपुर जिला कबीरधाम और श्रृष्टि गोस्वामी (21 वर्ष), निवासी ममता नगर राजनांदगांव शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस पूरे मामले की सूचना पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा को मिली थी। उनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के नेतृत्व में जांच शुरू की गई। जांच में ठगी की पुष्टि होने के बाद थाना बसंतपुर में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।
गौरतलब है कि इस गिरोह की मुख्य संचालक नेहा पाठक और डायरेक्टर धर्मेंद्र मानिकपुरी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इनके पकड़े जाने के बाद गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी थी, जिसमें अब तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह का नेटवर्क व्यापक हो सकता है और आगे भी कई और खुलासे होने की संभावना है। जांच जारी है और अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है। राजनांदगांव पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन मैरिज ब्यूरो, सोशल मीडिया या व्हाट्सएप पर मिलने वाले विवाह प्रस्तावों पर बिना जांच-पड़ताल के भरोसा न करें। किसी भी प्रकार का भुगतान करने से पहले पूरी जानकारी और सत्यापन करना जरूरी है।
Tagsराजनांदगांव मैरिज ब्यूरो ठगीलव लाइफ रिश्ते फर्जीवाड़ाऑनलाइन शादी ठगी37 लाख ठगी मामलाबसंतपुर थाना कार्रवाईकबीरधाम आरोपी गिरफ्तारनेहा पाठक धर्मेंद्र मानिकपुरीसाइबर फ्रॉडफर्जी प्रोफाइल ठगीछत्तीसगढ़ क्राइम न्यूजRajnandgaon marriage bureau fraudlove life relationship fraudonline marriage fraud37 lakh fraud caseBasantpur police station actionKabirdham accused arrestedNeha Pathak Dharmendra Manikpuricyber fraudfake profile fraudChhattisgarh crime newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





