छत्तीसगढ़
CG: मायके में रह रही महिला के घर दिनदहाड़े बड़ी चोरी, FIR दर्ज
Shantanu Roy
23 Aug 2025 6:42 PM IST

x
छग
Balod. बालोद। जिले के ग्राम सांकरा (क) में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। मायके में रह रही एक महिला के घर उस समय अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया जब वह खेत में काम करने गई हुई थी। चोरों ने घर का ताला तोड़कर आलमारी और पेटियों के लॉकर तोड़े और सोने-चांदी के जेवर और नकदी समेत करीब 56,800 रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला अपने पिता के निधन के बाद मायके में रह रही है। पति भैसबोड में रहते हैं और समय-समय पर मायके आते रहते हैं। 21 अगस्त को सुबह करीब 11 बजे महिला अपनी बहन और बेटी के साथ खेत में काम करने गई थी। उस दौरान उसकी बेटी सुबह 9 बजे ही स्कूल चली गई थी और घर में ताला लगाकर परिवार खेत चला गया था।
शाम करीब 4:30 बजे जब महिला घर लौटी तो मेन गेट का ताला टूटा पड़ा था और दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाने पर उसने देखा कि पूरा सामान बिखरा हुआ है। सोने के कमरे की गोदरेज आलमारी खुली हुई थी। जांच करने पर पता चला कि आलमारी से 2 नग चांदी का पायल, 1 नग सोने का माठी माला, सोने का मंगलसूत्र जिसमें गेहूं दाना 8 नग लॉकेट लगे थे, 2 नग कान के सोने के टॉप्स, 1 नग चांदी का सिक्का, नगद 5,500 रुपये (500-500 के नोट में) और अन्य गहने गायब थे। इसके अलावा दूसरे कमरे में रखी एक और आलमारी और दो पेटियों का ताला भी टूटा मिला। उनमें से चांदी का कमरबंध और 2 नग चांदी की बिछिया भी चोरी हो गई। सभी चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 56,800 रुपये आंकी गई है। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और फिंगरप्रिंट सहित अन्य साक्ष्य एकत्र किए। अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। गांव में दिनदहाड़े हुई इस बड़ी चोरी से लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से गांव असुरक्षित महसूस कर रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे और चोरी गए सामान की बरामदगी की जाएगी।
Tagsबालोद चोरीग्राम सांकरामहिला के घर चोरीअज्ञात चोरआलमारी लॉकर तोड़ाजेवर-नकदी चोरीदिनदहाड़े चोरीपुलिस जांचसोने-चांदी के गहने चोरीबालोद पुलिसBalod theftvillage Sankaratheft in woman's houseunknown thiefcupboard locker brokenjewellery and cash stolentheft in broad daylightpolice investigationgold and silver jewellery stolenBalod policeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





