छत्तीसगढ़
CG: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, रेत और मुरुम परिवहन में 9 वाहन जब्त
Shantanu Roy
13 Jun 2026 12:09 AM IST

x
छग
Gaurela-Pendra-Marwahi. गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में अवैध खनन और बिना अनुमति रेत परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 9 वाहनों को जब्त किया है। यह कार्रवाई कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन के निर्देश पर जिला खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा मरवाही और सिवनी क्षेत्र में की गई छापेमारी के दौरान की गई। सभी वाहनों पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार खनिज विभाग की टीम ने सिवनी और मरवाही क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान अवैध मुरुम उत्खनन करते हुए दो जेसीबी मशीन और तीन ट्रैक्टरों को मौके पर पकड़ा। जांच के दौरान इन वाहनों से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।
जिसके बाद सभी वाहनों को जब्त कर संबंधित थानों में सुरक्षित रखवा दिया गया। इसके अलावा मरवाही, कोलबीरा और कोटमी क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के दौरान अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए चार ट्रैक्टरों को भी जब्त किया गया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इन वाहनों के पास रेत परिवहन के लिए वैध अनुमति और दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी जब्त वाहनों के खिलाफ नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संबंधित वाहन मालिकों को निर्धारित अर्थदंड जमा करने के बाद ही वाहनों को छोड़ा जाएगा।
इस पूरे अभियान के दौरान सहायक खनि अधिकारी आदित्य मानकर, खनि निरीक्षक सुजीत कंवर, खनिज सिपाही शिवकुमार लहरे, नगर सैनिक सतीश साहू और साहिब गनी की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अधिकारियों ने लगातार निगरानी और मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया। कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने खनिज विभाग को जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों की अवैध लूट किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन का कहना है कि जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए नियमित जांच और उड़नदस्ता कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।
Tagsगौरेला पेंड्रा मरवाहीअवैध खनन कार्रवाईरेत परिवहनमुरुम उत्खननखनिज विभाग छापा9 वाहन जब्तखनिज अधिनियमकलेक्टर डॉ. संतोष देवांगनकलेक्टरसंतोष देवांगनGaurela-Pendra-Marwahiaction against illegal miningsand transportationmurrum excavationMines Department raid9 vehicles seizedMinerals ActCollector Dr. Santosh Dewangan. छत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





