छत्तीसगढ़

CG: मारपीट और जमीन विवाद पर बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
19 May 2026 10:18 PM IST
CG: मारपीट और जमीन विवाद पर बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Mungeli. मुंगेली। जिले में जमीन कब्जा और मारपीट के मामले में मुंगेली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर की गई। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया लता गुप्ता, निवासी स्वामी विवेकानंद वार्ड मुंगेली ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनके द्वारा घर में सेप्टिक टैंक निर्माण के लिए ईंट मंगाई गई थी।

14 मई 2026 की सुबह लगभग 10 बजे उनका पुत्र राजू मजदूरों के साथ ईंट घर के अंदर ला रहा था। इसी दौरान गली से ईंट लाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी बात को लेकर संतोष गुप्ता और दिनेश गुप्ता सहित अन्य लोगों ने घर के आंगन में पहुंचकर लोहे की रॉड और हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान पीड़िता और उनकी पुत्री नेहा के साथ भी मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि यह विवाद जमीन पर जबरन कब्जा करने की नीयत से किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने शांति भंग की आशंका को देखते हुए चार आरोपियों को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में संतोष गुप्ता (30), दिनेश गुप्ता (50), रमेश गुप्ता (47) और अभिषेक गुप्ता उर्फ लक्की (30) शामिल हैं, जो सभी स्वामी विवेकानंद वार्ड क्रमांक 10 मुंगेली के निवासी हैं।

सभी आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर धारा 126(बी) और 135(3) बीएनएसएस के तहत बाउंड ओवर की कार्रवाई हेतु न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, उपनिरीक्षक पारख साहू सहित पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और विवादों को बढ़ने से रोकने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Tagsमुंगेलीमारपीटजमीन विवादप्रतिबंधात्मक कार्रवाई4 आरोपी गिरफ्तारसिटी कोतवाली मुंगेलीलता गुप्तासंतोष गुप्तादिनेश गुप्तारमेश गुप्ताअभिषेक गुप्ताबीएनएसएसधारा 170बाउंड ओवरपुलिस कार्रवाईजमीन कब्जा विवादछत्तीसगढ़ पुलिसमुंगेली थानामारपीट मामलाMungeliAssaultLand DisputePreventive Action4 Accused ArrestedCity Kotwali MungeliLata GuptaSantosh GuptaDinesh GuptaRamesh GuptaAbhishek GuptaBNSSSection 170Bound OverPolice ActionLand Encroachment DisputeChhattisgarh PoliceMungeli Police StationAssault Case. छत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story