छत्तीसगढ़

CG : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार

SHIDDHANT
13 May 2026 7:59 PM IST
CG : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार
x
छत्तीसगढ़
Chhattisgarh छत्तीसगढ़: मुंगेली जिले में पुलिस ने अवैध शराब बिक्री और शांति भंग की आशंका के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। थाना जरहागांव क्षेत्र में पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने 9 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Bhojram Patel के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध रूप से शराब बेच रहे हैं, जिससे क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियां बढ़ रही थीं और युवाओं पर नशे का असर पड़ रहा था।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संबंधित स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस के समक्ष विरोध करते हुए उत्तेजित होकर विवाद की स्थिति उत्पन्न करने की कोशिश की। समझाइश के बावजूद जब स्थिति शांत नहीं हुई, तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को हिरासत में लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में ओमप्रकाश कश्यप, सुमित कश्यप, दीपक साहू, दीनदयाल कश्यप, धर्मेन्द्र कश्यप, लोरिक यादव, पुष्पेन्द्र कुमार उर्फ सोनू साहू, विकास कश्यप और विनोद कश्यप शामिल हैं। सभी आरोपी नगर पंचायत जरहागांव क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने इन सभी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत इस्तगासा तैयार कर न्यायालय में पेश किया है। अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अवैध शराब, नशे और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज में शांति और सुरक्षा बनी रहे।
Next Story