छत्तीसगढ़

CG: केशकाल घाटी के NH-30 पर लगा लंबा जाम

Shantanu Roy
23 Sept 2024 10:06 PM IST
CG: केशकाल घाटी के NH-30 पर लगा लंबा जाम
x
छग
Keshakaal. केशकाल। छत्तीसगढ़ के केशकाल घाटी के नेशनल हाइवे-30 पर गाड़ी खराब होने की वजह से लंबा जाम लग गया है। घाट के सातवें मोड़ पर ट्रक खराब होने की वजह से गाड़ियों की कतार लगी है। रायपुर से जगदलपुर जाने वाले मालवाहक वाहनों को वनवे के माध्यम से किया रवाना जा रहा है। वहीं जगदलपुर से रायपुर जाने वाले माल वाहक वाहनों को खराब वाहन के बनने का इंतजार करना पड़ेगा। मौके केशकाल पुलिस मौजूद है और किसी तरह से यातायात बहाल करने में लगी हुई है।


यह पहला मौका नहीं है जब केशकाल घाटी पर जाम लगा हो। इससे पहले भी कई बार घाटी पर जाम लगने की वजह से लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ब्रिटिश शासन में बनी सड़क अब जर्जर हो चुकी है। लगातार इसके नवीनीकरण की मांग की जा रही है। लगातार हो रही जाम को लेकर कांग्रेसी 24 सितंबर से आंदोलन की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच सड़क नवीनीकरण के एक दिन पूर्व ही कलेक्टर ने जायजा लिया था। आज से शुरू होने वाले सड़क नवीनीकरण का कार्य की वजह से बीती रात से जाम को खत्म करने में पुलिस के जवान लगे हुए हैं।
Next Story